प्रश्न 1. अन्तःनिषेचन तथा बाह्य निषेचन में अन्तर लिखिए।
उत्तर : जब निषेचन क्रिया शरीर के अन्दर होती है तो इसे अन्तः निषेचन कहते हैं; जैसे-पक्षियों और स्तनियों में।nजब निषेचन क्रिया शरीर से बाहर जल में सम्पन्न होती है तो इसे बाह निषेचन कहते हैं; जैसे-मछली व उभयचरों में (मेढक में)।
प्रश्न 2. पुमंग तथा जायांग में अन्तर बताइए।
उत्तर : पुमंग पुष्प का नर जनन चक्र है। इसका निर्माण पुंकेसरों से होता है पुंकेसर के परागकोश में पराग कण बनते हैं।
जायांग पुष्प का मादा जनन चक्र है। इसका निर्माण अण्डपों से होता है अण्डप के अण्डाशय में बीजाण्ड बनते हैं। निषेचन के पश्चात् अण्डाशय फल परिवर्तित हो जाता है।
प्रश्न 3. परिवार नियोजन की स्थायी विधियों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर : नसबन्दी (वैसेक्टोमी) तथा नलीबन्दी (ट्यूबेक्टोमी) परिव नियोजन की स्थायी विधियाँ हैं।
प्रश्न 4. डी०एन०ए० की प्रतिकृति बनाना जनन के लिए आवश्यक्यों है?
उत्तर : प्रजनन में बनी संतति का शरीर अभिकल्प व ब्लू प्रिंट जनकोंस समानहोता है। इस समानता का आधार क्रोमोसोम में पाए जाने वाला DNA हो है। DNA की प्रतिकृति बनने के कारण ही जनकों के लक्षण संतति को संचानि होते हैं और यही जनन का आधार है।
प्रश्न 5. जीवों के जनन की विखण्डन एवं खण्डन विधि को उदाहर
सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : विखण्डन (Fission)- इसमें एककोशिकीय जीव असूत्री विभा द्वारा विभाजित होकर दो संतति जीवों का निर्माण करते हैं। इसमें पहले केन्द्रविभाजित होता है फिर कोशाद्रव्य का बँटवारा होता है जैसे अमीबा, जीवाणु आदि में। खण्डन का तल अनियमित, अनुप्रस्थ या लम्बवत् हो सकता है। खण्डन (Fragmentation) सरल तन्तुरूपी जीवों जैसे शैवाल, कवक के परिपक्व तन्तु अनेक भागों में टूट जाते हैं। प्रत्येक टुकड़ा संतति तन्तु का निर्माण करता है; जैसे-स्पाइरोगाइरा में।
प्रश्न 6. पुष्पीय पौधों में लैंगिक जनन किन अंगों द्वारा होता है
एकलिंगी तथा उभयलिंगी पुष्प क्या हैं? उदाहरण सहित बता
उत्तर : (i) पुष्पीय पौधों में नर जननांग पुंकेसर तथा मादा जननांग अण्डप होते हैं। (ii) एकलिंगी पुष्पों में केवल नर या केवल मादा जननांग पाए जाते हैं अर्थात् नर पुष्प तथा मादा पुष्प पृथक्-पृथक् होते हैं; जैसे-लौकी, तोरई, पपीता आदि। नर व मादा पुष्प एक ही पौधे पर स्थित हो सकते हैं; जैसे—मक्का में अथवा अलग-अलग पौधों पर हो सकते हैं; जैसे-पपीता में
(iii) उभयलिंगी पुष्पों में नर तथा मादा दोनों प्रकार के जननांग पाए जाते हैं; जैसे-सरसों, गुड़हल, मटर आदि
प्रश्न 7. क्लोन से आप क्या समझते हैं? अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न
संततियों में असाधारण समानता क्यों पायी जाती
उत्तर : आनुवंशिक रूप से पूर्णतः समान जीव क्लोन (clone) कहलाते हैं। अलैंगिक जनन द्वारा उत्पन्न संततियाँ आपस में व जनक की क्लोन होती हैं। संततियों में अपने जनक DNA की यथावत् प्रतिलिपियाँ पाए जाने के कारण जनक से अत्यधिक समानताएँ पायी जाती हैं
प्रश्न 8. तम्बाकू के पौधे में नर युग्मक में 24 गुणसूत्र होते हैं। मा
युग्मक में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी? युग्मनज में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होगी
उत्तर : तम्बाकू के नर तथा मादा युग्मकों में गुणसूत्रों की संख्या 24 और युग्मनज (zygote) में गुणसूत्रों की संख्या 48 होगी
प्रश्न 9. पुष्प की अनुदैर्घ्य काट का नामांकित चित्र बनाइए?
Nice
जवाब देंहटाएं